छोटे बच्चों को कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 12:30

बच्चों के लिए बेस्ट क्रीम और लोशन: उनकी कोमल त्वचा के लिए पर्फेक्ट
बेस्ट क्रीम For Baby

जैसा कि हमने पहले भी डिस्कस किया है, बच्चों की त्वचा बेहद नाज़ुक होती है। तो यह बहुत ज़रूरी है कि जब हम उसका ध्यान रख रहे हों तब हमें इस टॉपिक पर एक-एक चीज़ के बारे में पता होना चाहिए। इन सब चीज़ों के बारे में पढ़कर ही मैंने यह नीचे बताई गई क्रीम की लिस्ट तैयार की है। इसलिए आप इस लिस्ट में दी गई किसी भी क्रीम पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं।

दी गई लिस्ट को मैंने दो हिस्सों में बांटा है जिसमें से एक में बेबी क्रीम है और दूसरे में बेबी लोशन। आप अपने हिसाब से प्रोडक्ट को एक दूसरे से कम्पेयर करके अपने बेबी के लिए सही प्रोडक्ट चुन सकते हैं:
1. मामाअर्थ मिल्की सॉफ़्ट बेबी फ़ेस क्रीम [Mamaearth Milky Soft Baby Face Cream]

मामा अर्थ बेबी क्रीम मुरुमुरु बटर के साथ मिल्क प्रोटीन और शिया बटर के गुणों को मिलाकर बनाई जाती है। इसमें बायोएक्टिव कंपोनेंट्स का इस्तेमाल भी किया जाता है जो कि आपके बेबी के लिए सबसे सही है। साथ ही साथ यह चर्मरोग परीक्षित है जिसमें यह साबित हुआ है कि यह सिलिकॉन और पैराबेन फ़्री है।

मुरुमुरु बटर
मिल्क प्रोटीन
शिया बटर

2. हिमालय हर्बल बेबी क्रीम [Himalaya Herbals Baby Cream]

हिमालय बेबी क्रीम के फायदे जितने बताए जाए उतने कम हैं। यह क्रीम आपके बेबी के फटे हुए गाल ठीक करती है। साथ ही अगर आपका बेबी अभी क्रॉल कर रहा है तो उसके खराब हुए घुटनों के लिए भी एकदम सही है। इसके एंटीसेप्टिक गुण आपके बेबी के घुटनों को जल्दी से जल्दी ठीक करदेगी।

फटे हुए गाल ठीक करती है
खराब हुए घुटनों के लिए भी एकदम सही

3. द मॉम्स को. नेचुरल बेबी क्रीम [The Moms Co. Natural Baby Cream]

The Moms Co. नेचुरल बेबी क्रीम आपके बेबी के चेहरे के लिए एकदम सही रहेगी। यह क्रीम ऑर्गेनिक ऑयल, शिया बटर, कोको बटर और प्रोटीन के गुणों से भरपूर होती है। यह त्वचा को गहराई से पोषण देती है और साथ ही साथ उसका pH बैलेंस भी बरकरार रखने में त्वचा की मदद करती है।

ऑर्गेनिक ऑयल
शिया बटर
कोको बटर

4. जोहनसोंस बेबी क्रीम [Johnson's Baby Cream]

जॉनसन बेबी क्रीम लगाने के फायदे तो हम सबको पता ही है क्योंकि यह इतना जाना-माना नाम जो है। Chamomile के गुणों से बनाई गई यह क्रीम hypoallergenic है जिसका मतलब है कि इसके इस्तेमाल से आपके बेबी की स्किन पर कोई नुक्सान नहीं होगा।

Chamomile के गुण
Hypoallergenic

5. Dabur बेबी क्रीम
Dabur बेबी क्रीम आपके बेबी की त्वचा का

pH 5.5 पर संतुलित रखने में मदद करती है। यह क्रीम Aloevera, Licorice और बादाम के गुणों से भरपूर है। इस क्रीम में किसी तरह के हानिकारक रसायन जैसे पैराबेन, सिलिकॉन इत्यादि का प्रयोग नहीं किया गया है। यह क्रीम हाइपोएलर्जेनिक है और चर्मरोग परीक्षित होने के कारण यह सेफ भी है।

त्वचा का pH 5.5 पर संतुलित
Aloevera
Licorice
बादाम

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info